बनियाहीर और भालगढ़ा से गिरफ्तार सात जुआरी गए जेल

contenu

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादबनियाहीर और भालगढ़ा से गिरफ्तार सात जुआरी गए जेल

बनियाहीर और भालगढ़ा से गिरफ्तार सात जुआरी गए जेल

ऐप पर पढ़ें

झरिया। झरिया पुलिस में जुआ अड्डा से गिरफ्तार 7 जुआरियों को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया है। झरिया पुलिस ने सभी को नगद और ताश के पत्ते के साथ बुधवार की शाम गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने के बाद थाना में पैरवी कारों की भी जुट गई थी। लेकिन किसी की एक नहीं चली। झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बनियाहीर और भालगढ़ा में जुआ का अड्डा चल रहा है। इन अड्डों पर भारी संख्या में जुआरियों का जुटान होता है। एक टीम बनाकर पहले भालगड़ा के इंदिरानगर के समीप छापा मारी की गई। यहां से मुन्ना प्रसाद वर्मा, अलाउद्दीन साइ, बबलू कुरेशी को पकड़ा गया। उनके पास से 50 ताश के पत्ते व कुछ नगद बरामद किये गए। बनियाहीर के समीप से राजकुमार सिंह, मंटू यादव, बबलू अंसारी, सपन बाउरी को पकड़ा गया। उनके पास से 60 ताश के पत्ते व नगद बरामद हुए। दोनों जगहों के संचलक फरार है। उन्हे पकड़ने के लिए पुलिस छापामार कर रही है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

अगला लेख पढ़ें

Résumer
झरिया पुलिस ने झरिया में जुआ अड्डा से गिरफ्तार 7 जुआरियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद थाना में पैरवी कारों की भी जुट गई थी। बनियाहीर और भालगढ़ा में जुआ का अड्डा चल रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। एक टीम ने छापा मारी करके 7 जुआरियों को पकड़ा। सभी को जेल भेज दिया गया है।